भारत के बाद जापान से चीन का विवाद । नेपाल की जमीन पर भी चीन का कब्जा
भारत-चीन के बीच हिंसक झड़प के एक हफ्ते बाद ही जापान ने चीन की ओर रुख कर लिया है। जिस आइलैंड पर चीन लंबे समय से अपनी नजरें गड़ाए बैठा है उस ओर जापान ने आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। दरअसल, ओकीनावा में इशिगाकी सिटी काउंसिल ने एक बिल को मंजूरी दी जिससे सेंकाकुस द्वीप पर जापान के नियंत्रण को मजबूती प्रदान करता है।
पूर्वी चीन सागर में आइलैंड पर विवाद
उल्लेखनीय है कि जापान और चीन के बीच पूर्वी चीन सागर के द्वीपों को लेकर विवाद है। एक ओर जापान इसे सेंकाकुस कहता है, वहीं दूसरी ओर चीन इस पर दावा करता है और इसे दियाओयुस कहता है। इसपर वर्ष 1972 से जापान का कब्जा है। दोनों देशों के रिश्तों में 2012 से उस समय तल्खी आ गई थी जब जापान ने कुछ द्वीपों का राष्ट्रीयकरण कर दिया था। इसके बाद चीन ने टोक्यो के साथ उच्च स्तरीय वार्ताओं से इंकार कर दिया था। रिश्तों में कायम अवरोध में 2015 में कुछ कमी दिखी थी जब जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया था।
इसी बीच चीन द्वारा नेपाल की जमीन कब्जा किए जाने की चर्चा जोरों से है । पर सरकार फिलहाल इस विषय पर चुप है । माना जाता है कि निम्न जगहों पर चीन ने नेपाली जमीन पर कब्जा किउा हुआ है ।
1-नेपाल के हुमला जिले (Humla) के भागडेर खोला (Bhagdare Khola) के 6 हेक्टेयर जमीन पर चीन का कब्जा
2- नेपाल के हुमला जिले (Humla) के करनाली नदी (Karnali River ) के 4 हेक्टेयर जमीन पर चीन का कब्जा
3- नेपाल के रसुवा जिले (Rasuwa) के सिनजेन खोला (Sinjen Khola) के 2 हेक्टेयर जमीन पर चीन का कब्जा
4- नेपाल के रसुवा जिले (Rasuwa) के भुरजुक खोला (Bhurjuk Khola) के एक हेक्टेयर जमीन पर चीन का कब्जा
5- नेपाल के रसुवा जिले (Rasuwa) के लमडे खोला (Lamde Khola) की जमीन पर चीन का कब्जा
6- नेपाल के रसुवा जिले (Rasuwa) के जंबू खोला (Jambu Khola) की तीन हेक्टेयर जमीन पर चीन का कब्जा
7- नेपाल के सिधुपलचोक जिले (Sandhu Pal Chock) के खरने खोला (Kharane Khola ) की 7 हेक्टेयर जमीन पर चीन का कब्जा
8- नेपाल के सिधुपलचोक जिले (Sandhu Pal Chock) के भोटसे कोसी (BHOTE Koshi) की 4 हेक्टेयर जमीन पर चीन का कब्जा
9- नेपाल के संखुआसभा (Sankhuwasabha) जिले के समझुंग खोला (Samjung Khola) की 3 हेक्टेयर जमीन पर चीन का कब्जा
10- नेपाल के संखुआसभा (Sankhuwasabha) जिले के कम खोला (Kam Khola) की 2 हेक्टेयर जमीन पर चीन का कब्जा
11- नेपाल के संखुआसभा (Sankhuwasabha) जिले के अरुन नदी (Arun River) की 4 हेक्टेयर जमीन पर चीन का कब्जा

