लागू औषध कारोबार करनेवाले एक पुलिस इन्सपेक्टर गिरफ्तार
काठमांडू, २५ जून । लागू औषध कारोबार के आरोप में नेपाल पुलिस ने अपने ही एक इन्सपेक्टर को गिरफ्तार किया है । इसतरह गिरफ्तारी में पड़नेवाले पुलिस इन्सपेक्टर हैं– रुद्र शाही, जो महानगरीय पुलिस परिसर ललितपुर में कार्यरत हैं । नेपाल पुलिस के लागू औषध नियन्त्रण व्युरो की सक्रियता में शाही को गिरफ्तार किया गया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार व्युरो ने बिहीबार उनको ललितपुर परिसर से ही गिरफ्तार किया है । शाही के ऊपर आरोप है कि उनकी संपर्क लागू औषध कारोबारी से नियमित है और उन लोगों को शाही सहयोग करते आ रहे हैं । स्मरणीय है, बुधबार भी पुलिस ने पुलिस हवलदार धीरेन विष्ट और जवान विक्रम चन्द को हुण्डी कारोबारी से १० लाख असूल करने के आरोप में गिरफ्तार किया था ।

