Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टिकटाक स्टार साेलह वर्षीया रिया कक्कड ने की आत्महत्या

 

After Sushant, 16-years-old TikTok sensation Siya Kakkar dies by ...

हिंदी सिनेमा के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को अभी ज्यादा दिन नहीं बीते थे कि एक और सेलिब्रिटी ने आत्महत्या कर ली। दिल्ली की रहने वाली 16 वर्षीय टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने बीती रात अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सिया के अकस्मात इस तरह का कदम उठाने से न सिर्फ उनके घरवाले  बल्कि उनके फॉलोअर्स भी सदमे में हैं। सिया ने ऐसा  क्यों किया इसके पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। सिया के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सिया के सुसाइड की खबर पर उनके फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

यह भी पढें   आमूलचूल परिवर्तन का समय : बदलते दौर में सोच, व्यवस्था और जीवनशैली को बदलने की जरूरत

Siya Kakkar (@Siya_kakkar) | Twitter

एक यूजर ने लिखा- ”16 साल की टिकटॉक स्टार #SiyaKakkar ने आत्महत्या कर ली। टिकटॉक पर उनके 1.1 मिलियन प्रशंसक और इंस्टाग्राम पर 91,200 फॉलोवर्स हैं। इतनी होनहार लड़की के जीवन में इतना बुरा क्या हो सकता है कि उसने इसे समाप्त ही कर लिया। युवाओं को मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने के लिए काम करने की जरूरत है।”

TikTik Star Siya Kakkar Commits Suicide at 16 in New Delhi, Her ...

आत्महत्या करने से एक रात पहले सिया ने अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से एक गाने के सिलसिले में बात भी की थी। अर्जुन ने बताया कि बात करने के दौरान सिया ठीक थीं और वो बिल्कुल भी परेशान नहीं लग रही थीं। हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया इसके पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढें   कहानी : सन्नाटा

16-year-old TikTok star Siya Kakkar commits suicide | News - Times ...

पुलिस ने तो कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है लेकिन कुछ घरेलू सूत्रों का दावा है कि सिया को बीते काफी समय से टिकटॉक पर वीडियो बनाने के लिए धमकी मिल रही थी। इससे कभी-कभी वो परेशान भी हो जाती थीं। हालांकि यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि सिया के मौत की वजह यही है।

इंस्टाग्राम पर सिया के 91 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सिया के टिकटॉक पर 1.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com