Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दक्षिण-पश्चिमी चीन में बाढ से कम से कम 12 लोगों की मौत

 
View from the Tha Chin River - Picture of Doembang Villa, Suphan ...
सांकेतिक तसवीर

दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत के अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग लापता हैं।

काउंटी सरकार ने बताया कि सिचुआन की मियानिंग काउंटी में शुक्रवार और शनिवार को तूफान के बाद बाढ़ आई और यीहाई बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र है। बाढ़ से क्षतिग्रस्त राजमार्ग के पास नदी में दो वाहन डूब गए। उस इलाके से 7,705 लोगों को निकाला गया है।

यह भी पढें   गंगा सागर छठ पूजा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिया गया प्रमाण पत्र

राष्ट्रीय आपात प्रबंधन मंत्रालय ने रविवार को कहा कि जून की शुरुआत से बाढ़ का प्रकोप जारी है, जिसमें 78 लोग मारे गए या लापता हैं। 1,00,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और कुल मिला कर 25 अरब युआन से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com