Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मगर समुदाय ने अपना अधिकार माँगा ।

 

१९, फागुन, नेपालगन्ज , पवन जायसवाल । मगर संघ ने देशभर बिभिन्न कार्यक्रमों के साथ ३१वाँ नेपाल मगर दिवस फाल्गुन १५ गते मंगलबार को मनाया ।
नेपाल मगर संघ बाँके जिला के आयोजन में नेपालगन्ज से पश्चिम की ओर रहा खजुरा बाजार में  अपने ३१वाँ मगर दिवस के अवसर पर मगर समुदाय ने बिभिन्न भेषभुषा में झाँकी करके कार्यक्रम को मनाया ।
कार्यक्रम में नेपाल मगर संघ के केन्द्रीय सदस्य पूर्णिमा थापा मगर ने मगर समुदाय  के सभी लोग एक जुट होगें तब मात्र हम लोगों का अधिकार मिलेगा अपनी धारणा रक्खी ।
थापा मगर ने वर्षो से राज्य से पछाडी कियें गये हम लोग लगायत अन्य वर्ग, क्षेत्र, समुदाय के उत्थान के लियें राज्य को बिशेष जिम्मवारी लेना और उन लोगों को निकाय में पहुँचाने के लिये ध्यान देना एकदम जरुरी हैं बताया ।
आदिबासी जनजाति महासंघ बाँके जिला के अध्यक्ष डम्बर थापा मगर ने अपने बिचारों में कहा कि आदिम कालों सें आदिबासी लोग देश के भूमि पुत्र होने के बावजूद भी एकात्मक राज्य सञ्चालन कर रहे संरचनाओं के जरिये से मगर लगायत आदिबासी जनजाति लोग जल जमीन और भूमि को सहज तरिके से उपभोग नही कर पा रहे है बिचार ब्यक्त किया ।
इसी तरह नेपाल मगर संघ के केन्द्रीय उपाध्यक्ष दीपा आले मगर ने समग्र मगर जातियों के उत्थान के लियें मगर समुदाय को अब जागने के लिये बताते हुये कहा राज्य मगर समुदाय  उत्थान के लिये उदासीन रही है बतायी ।
इसी कार्यक्रम में तमु ह्युल छौंजधी के केन्द्रीय सदस्य टेक बहादुर गुरुङ, नेपालगन्ज उद्योग बाणिज्य संघ के नव निर्वाचित कार्य समिति के सदस्य संजय थापा मगर, नेपाल महिला संघ की अध्यक्ष उमा थापा मगर, नेपाल मगर संघ के पूर्व अध्यक्ष राम बहादुर थापा मगर, खजुरा संरक्षण समिति के अध्यक्ष शिव श्रेष्ठ, पूर्व सल्लाहकार श्याम कुमार थापा मगर लगायत लोगों ने अपना अपना बिचार ब्यक्त किया ।
इसी तरह कार्यक्रम में नेपाल बिद्यार्थी संघ बाँके जिला के अध्यक्ष बिशाल राना मगर, नेपाल मगर संघ के पूर्व सदस्य केशव सूर्यवंशी मगर, कृषि समाग्री संस्थान भेरी कर्णाली के पूर्व प्रवन्धक तुला सिंह थापा मगर, नेपाल भुपु भद्र बहादुर कार्की, नेपाल मगर संघ का पूर्व अध्यक्ष गगन बहादुर पुलामी मगर, जनमुक्ती पार्टी का प्रतिनिधि राजु परियार, एनेकपा माओबादी का प्रतिनिधि पिने थापा मगर लगायत लोगों ने भी अपना बिचार ब्यक्त किया था ।
३१ सवाँ मगर दिवस कार्यक्रम के अध्यक्ष धन सिंह राना मगर के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में खजुरा बाजार में रहा क्यान्सर अस्ताल के अध्यक्ष किस्मत कुमार कक्षपति, नेपाल आदिबासी जनजाति महासंघ बागेश्वरी गावँ समिति के अध्यक्ष भीम राना मगर, भुपू सैनिक के पूर्व अध्यक्ष दीप बहादुर राना मगर, नेपाल मगर संघ बागेश्वरी प्रारम्भिक समिति के अध्यक्ष छबि थापा मगर लगायत लोगों ने अपना अपना  बिचार रक्खा था ।
इसी तरह बर्दिया जिला में भी ३१ सवाँ नेपाल मगर दिवस के अवसर पर बिभिन्न कार्यक्रम किया ।
नेपाल मगर संघ बर्दिया के सानोश्री के अध्यक्ष भीम बहादुर दर्लामी मगर के सभापतित्व में सम्पन्न कार्यक्रम को नेपाल मगर संघ बर्दिया के सदस्य जय बहादुर ठाडा राना मगर ने उद्घाटन करते हुये कहा मगर जाति लोग एकबद्ध होकर अगाडी बढने के लियें जोड दिया
कार्यक्रम में स्वागत मन्तब्य संघ की उपाध्यक्ष मनीष राना मगर ने की । कार्यक्रम में मगर समुदाय के संस्कृति के हिसाब में भेषभुषा में नृत्य, गीत प्रस्तुत किया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *