Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज 6 जुलाई सोमवार से पवित्र महीना सावन आरंभ हो रहा है

 

6 जुलाई सोमवार से पवित्र महीना सावन आरंभ होने जा रहा है। पहला दिन सोमवार के दिन सावन का महीना रहेगा।
इस कॅरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप से मुक्ति के लिए महादेव ही मात्र एक सहारा और निवारक हैं, अतः पूरे सावन भर कभी भी इनकी विशेष आराधना अत्यंत लाभकारी एवं सर्व दोष निवारक होगा।
इस वर्ष के सावन में 5 सोमवारी विशेष फलदायी होगा।
सावन के कुल 5 सोमवारी इस प्रकार है ।
1, पहला सोमवारी 6 जुलाई को,
2,दूसरा सोमवारी 13 जुलाई को,
3,तीसरा सोमवारी 20 जुलाई को,
4,चौथा सोमवारी 27 जुलाई को,
5,पांचवा सोमवारी 3 अगस्त को,
सावन का महीना और सोमवारी भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। मान्यता है जो भी भक्त पूरी श्रद्धा भाव से सावन के महीने में सोमवारी को भगवान शिव की आराधना करता है उसकी सभी तरह की मनोकामना भोले शंकर जरूर पूरी करते हैं। इस बार सावन के महीने में कई बातें खास तरह की होने वाली रहेगी।
भोले शंकर जल्द प्रसन्न होने वाले देव हैं। शास्त्रों में सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए बहुत ही खास होता होता है। सोमवार के दिन व्रत रखने से भोले शंकर अपने भक्तों पर विशेष कृपा करते हैं। ऐसे में अगर सावन के महीने में एक साथ कई सोमवार का दिन आए तो उस दिन भोले भंडारी की सबसे ज्यादा अपनी कृपा बरसाते हैं। सावन का पूरा महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए समर्पित होता है।
सोमवार का दिन महादेव की भक्ति के लिए विशेष शुभ फलदायक होते हैं। ऐसे में जो भक्त सावन के महीने के सोमवार के दिन व्रत रख कर शिव आराधना करता है उसके जीवन में चल रही दाम्पत्य, आर्थिक, विवाह एवं सन्तान संबंधी सभी समस्याएं जल्द ही दूर हो जाती हैं। साल सावन में पांच सोमवारी होने से सावन का महीना बहुत ही खास रहने वाला है। सावन के महीने का प्रारंभ सोमवार से हो रहा है और अंत भी सोमवार के दिन होगा। इस बार कुल पांच सावन सोमवार का व्रत रहेगा। जो बहुत ही शुभ माना जाता है।
सावन के पांचों सोमवारी महादेव की भक्ति, और शक्ति प्रदान करे एवं सभी शिव भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करे, आचार्य राधाकान्त शास्त्री।

यह भी पढें   भेरी नदी में गिरी जीप और उसमें सवार दो लापता लोगों की तलाश आज सुबह से फिर शुरू
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री,ब्रह्म वाणी यज्ञ ज्योतिष आश्रम कालीबाग बेतिया, संपर्क – 9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com