Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा विभाजन रोकने के लिए चीनी राजदूत नेकपा नेताओं की घर–घर में

 
चीनी राजदूत होउ यान्की

काठमांडू, ६ जुलाई । नेपाल में चीनी राजदूत की सक्रियता तीव्र हो गया है । विशेषतः सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) में बढ़ती विवाद को मध्यनजर करते हुए राजदूत हाउ यान्छी की सक्रियता बढ़ गई है । राजदूत यान्छ नेकपा के शीर्ष नेताओ की घर घर में जाकर मिल रही है ।
भेटवार्ता के दौरान राजदूत यान्छ शनिबार नेकपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री माधव कुमार नेपाल के घर पहुँच गई थी । समाचार स्रोत को कहना है कि उन्हों ने राष्ट्रपति विद्यादेव भण्डारी और प्रधानन्त्री केपीशर्मा ओली से भी भेटवार्ता की है । ओली से मिलने के बाद ही राजदूत यान्छी ओली विरोधी नेताओं से मिलने के लिए गई थी ।

यह भी पढें   जयनगर में माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय विशाल कांवड़ सेवा शिविर आयोजित

सुनिए इस रिपोर्टको

 

ओली विपरित खेमा रहे माधव नेपाल समूह स्रोत के अनुसार राजदूत यान्छ ने पार्टी विभाजन ना करने के लिए और आपस में मिलकर आगे बढ़ने के लिए सुझाव दी है । बताया जाता है कि नेकपा अध्यक्ष प्रचण्ड के साथ भी उन्होंने बात की है । राजनीतिक वृत्त में चर्चा है कि नेकपा को विभाजन होने से रोकने के लिए ही उन्हों ने अपनी सक्रियता बढ़ाई है ।
स्मरणीय है, इससे पहले भी नेकपा में आन्तरिक विवाद बढ़ते समय चीनी राजदूत की संक्रयता बढ़ गई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com