बाजार में आया ५० रुपये का नया नोट
७ जुलाई, काठमांडू ।
नेपाल राष्ट्र बैंक ने आज सोमवार से ५० रुपैया का नया नोट बाजार में व्यवहार में लाया है ।
पुराने नोट जैसा ही, वही आकार प्रकार तथा रंग का नया नोट निकाला गया है । जिसका संकेत नम्बर ज÷८९ ०००००१ से ट÷३३ ९९९९९९ तक का नोट बजार में व्यवहार में लाया गया है ।
नोट के अग्रभाग के बायां तरफ सगरमाथा का चित्र है और दायें तरफ लाली गुरांस का छाप है जो कि नेपाल का राष्ट्रीय फूल है ।
नोट में तत्कालीन गभर्नर डा. चिरञ्जीवी नेपाल का हस्ताक्षर है । उसी प्रकार नोट के पृष्ठ भाग में अंग्रेजी अक्षर में नेपाल राष्ट्र बैंक लिखा हुआ है । नोट के मध्य भाग में हिम चितुवा का चित्र है ।

