मेलम्ची नदी में मछली पकडने तथा तैरने पर खानेपानी आयोजना द्वारा प्रतिबन्ध
७ जुलाई, काठमांडू । मेलम्ची खानेपानी आयोजना ने स्थानीय के लिये उर्दी जारी करते हुये बताया है कि पानी के स्रोत से नीचे के तटीय क्षेत्र के नदी में नहीं जाये ।
आयोजना की केन्द्रीय कार्यालय ने एक सूचना जारी की है जिसमें स्थानीय व्यक्तियों के लिये नीचे की नदी के तरफ जाने पर प्रतिबन्ध लगाया है । क्योंकि रविवार से मेलम्ची खोला के पानी को सुरुङ तरफ भेजकर परीक्षण शुरु की जा रही है जिससे नीचे के क्षेत्र में पानी कभी घट सकता है तो कभी बढ सकता है । इसलिये पूर्वसुरक्षा के लिये यह अरजी जारी की गई है ।
आयोजना ने आग्रह किया है कि परीक्षण के क्रम में नदी में पानी घट बढ सकता है इसलिये नदी में न तैरे, मछली नहीं मारे तथा गाई भैंसी ले जाते समय सावधानी अपनायें ।

