Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बैंकिंग अपराध में फरार दो व्यक्ति प्रहरी हिरासत में

 

६ जुलाई, काठमांडू ।

नेपाल प्रहरी के केन्द्रीय अनुसन्धान ब्यूरो (सिआइबी) ने बैंकिङ कसुर मुद्दा में फरार दो व्यक्ति को हिरासत में लिया है ।

काठमांडू महानगरपालिका–१६ नयाँबजार का ५५ वर्षीय राजमान सुनार और तारकेश्वर नगरपालिका का ४१ वर्षीय विश्वमर्दन बस्नेत दोनों अभियुक्त हैं । ब्युरो की टोली ने जानकारी दी कि उच्च अदालत पाटन के २०७६ फागुन २१ के फैसला अनुसार दोनों के ऊपर कैद और जुर्माना करार किया गया है । इसीके आधार में उक्त दोनों अभियुक्त को रविवार गिरफ्तार किया गया है ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ ने बाढ़ पीड़ितों के लिए संकलित राहत सामग्री को किया सार्वजनिक

ब्युरो का प्रवक्ता, प्रहरी उपरीक्षक बेलबहादुर पाण्डे ने जानकारी दी कि अदालत ने सुनार को रु १४ लाख ६९ हजार ६४० जुर्माना और पाँच दिन कैद तथा बस्नेत को रु १३ लाख जुर्माना और पाँच दिन कैद की सजा सुनाई गई है ।

सुनार और बस्नेत ने विभिन्न बैंक का चेक काटकर पीडित दीपककुमार विश्वकर्मा को दिया था परन्तु उस बैंक में एक भी पैसा नहीं था । इसी बैंकिंग अपराध के अभियोग में प्रहरी ने सुनार तथा बस्नेत को धर्मस्थली से हिरासत में लिया ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में अतिक्रमित भूमि को हटाने को लेकर विरोध प्रदर्शन

सिआइबी ने जानकारी दी कि उक्त दोनों अभियुक्त को प्रहरी ने फैसला कार्यान्वयन के लि ये काठमांडू जिला अदालत में पेश किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com