भारत के साथ संबंध बिगाडनेवाला वर्तमान सरकार को अब हटाना ही उचित हैः अध्यक्ष उपेन्द्र यादव

१४ जुलाई, काठमांडू । जनता समाजवादी पार्टी नेपाल का अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा कि पडोसी देश तथा अन्य राष्ट्रों के साथ प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली सम्बन्ध बिगाडकर देश को संकट में डाल रहे हैं ।
प्रधानमन्त्री ओली ने कल कार्यक्रम में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अयोध्या नेपाल में ही है, भारत ‘नकली अयोध्या’ बनाकर सांस्कृतिक तथ्य के ऊपर अतिक्रमण किया है । इस प्रकार के प्रधानमन्त्री की अभिव्यक्ति पर अध्यक्ष यादव ने उक्त प्रतिकृया दिया है ।
अध्यक्ष यादव ने कहा कि प्रधानमन्त्री की ऐसी अभिव्यक्ति से पडोसी देश से सम्बन्ध बिगड सकता है और नेपाल संकट में पड सकता है । इसलिये यह वर्तमान सरकार अब देश के लिये अभिसाप बनती जा रही है इसे हटाना ही उचित होगा ।
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि देश फिलहाल बहुत ही संकट में है । अविरल वर्षा के कारण बाढ, भूस्खलन तथा डूबान के कारण देश की जनता बहुत ही समस्या में है । कितनी जनता लापता हो गई है तो बहुतों ने अपना घर खो दिया है । जिसके लिये सरकार न कोई राहत की व्यवस्था कर रही है ।
उन्होंने कहा कि कोररोना से जूझ रही जनता के लिये अभी तक सरकार ने कोई ठोस नीति तथा कार्यक्रम और राहत की व्यवस्था नहीं की है । उन्होंने टिप्पणी करते हुये कहा कि देश महामारी से गुजर रहा है । इस सरकार को अपनी पूरी शक्ति के साथ जनता के धन और जीवन रक्षार्थ में लगाना चाहिये । फिलहाल सरकार पार्टी और विपक्षियों के साथ सहकार्य करने में असफल ही दिखाई दे रही है ।

