Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रंप ने चीन के खिलाफ हांगकांग स्वायत्तता अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।

 

चीन के खिलाफ अपने सख्त रवैये को आगे बढ़ाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा एक्शन लिया है। हांगकांग के लोगों के खिलाफ दमनकारी गतिविधियों के लिए ट्रंप ने चीन के खिलाफ प्रतिबंधों को शख्त करने वाले हांगकांग स्वायत्तता अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।

ट्रंप ने मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैंने कानून और एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए और चीन को हांगकांग के लोगों के खिलाफ अपने दमनकारी कार्यों के लिए जिम्मेदार ठहराया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दोपहर में हांगकांग स्वायत्तता अधिनियम पर हस्ताक्षर किए जो चीन को जिम्मेदार ठहराने के लिए मजबूत शक्तियां देगा। इस कदम में चीन का साथ देने वाले विदेशी व्यक्तियों और बैंकों के खिलाफ ट्रंप प्रशासन को प्रतिबंध लगाने की अनुमति मिलेगी।

यह भी पढें   'नेपाल के सन्दर्भ में हिन्दी ' विषयक कार्यक्रम आयोजित

हांगकांग सुरक्षा कानून लागू होने के दो सप्ताह बाद अधिनियम पर हस्ताक्षर हुआ है। ट्रंप ने कहा, ‘यह कानून मेरे प्रशासन को हांगकांग की आजादी को खत्म करने में शामिल व्यक्तियों और संस्थाओं को जिम्मेदार ठहराने के लिए शक्तियां देता है। हम सभी देख चुके हैं कि क्या हुआ है, हांगकांग में अच्छी स्थिति नहीं है। चीन ने लोगों की आजादी और अधिकार छीन लिए हैं।

इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति ने हांगकांग के साथ तरजीही व्यापार को समाप्त करने वाले एक कार्यकारी आदेश पर भी हस्ताक्षर किया। व्हाइट हाउस के बाहर एक संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने कहा, ‘हांगकांग अब मुख्य भूमि चीन के समान ही माना जाएगा। उसे कोई विशेष अधिकार नहीं दिए जाएंगे, कोई विशेष आर्थिक छूट नहीं मिलेगी और न ही संवेदनशील प्रौद्योगिकियों का कोई निर्यात होगा।

यह भी पढें   जनकपुरधाम से अयोध्या तक जल्द ही शुरू रेल सेवा होगी -महाप्रबंधक

उन्होंने कहा कि चीन ने अमेरिका का फायदा उठाया लेकिन बदले में वायरस दिया जिसकी वजह से बड़ा आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। बता दें कि अमेरिकी कांग्रेस ने इस महीने की शुरुआत में ही सर्वसम्मति से हांगकांग स्वायत्तता अधिनियम पारित किया थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed