नेकपा वार्ता में आज नेता नेपाल भी सहभागी
१६ जुलाई, काठमांडू । नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) के अन्दर आन्तरिक विवाद मिलाने के लिये प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली, अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ और वरिष्ठ नेता माधवकुमार नेपाल के बीच त्रिपक्षीय चर्चा हो रही है ।
प्रधानमन्त्री के सरकारी निवास बालुवाटार में साढे ११ बजे के बाद आरम्भ चर्चा में आज नेता नेपाल भी सहभागी हुये हैं ।
नेताओं का कहना है कि नेपाल को वार्ता में बुलाने से आज की वार्ता सार्थक हो सकती है । नेकपा संसदीय दल का उपनेता सुवास नेम्वांग ने जानकारी दी कि वार्ता में बरिष्ठ नेता नेपाल के सहभागी होने से कुछ सहमति की आशा है ।
उन्होंने कहा कि आज की वार्ता सकारात्मक होने की पूर्ण सम्भावना है ।
पार्टी प्रवक्ता नारायणकाजी श्रेष्ठ ने बताया कि बरिष्ठ तीनों शीर्ष नेता के वार्ता पश्चात ही पता चलेगा कि अब इसके बाद क्या होगा ।

