Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैथिली अनुसन्धान पुरस्कार द्वारा पत्रकार यादव सम्मानित

 

काठमांडू, १६ जुलाई । ‘मैथिली अनुसंधान पुरस्कार–२०७६’ से पत्रकार दिनेश यादव को सम्मानित किया गया है । मैथिली भाषा और साहित्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान करने के लिए कान्तिपुर दैनिक में कार्यरत पत्रकार यादव को विद्यापति पुरस्कार कोष द्वारा स्थापित उल्लेखित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । नगद १ लाख रुपये और सम्मानपत्र के साथ उनको यह पुरस्कार मिला है ।
पत्रकार यादव नेपाली, मैथिली और हिन्दी भाषा में साहित्य सिर्जना करते आ रहे हैं । इसीतरह प्रज्ञा प्रतिष्ठान द्वारा प्रकाशित मैथिली पत्रिका ‘आङन’ और बहुभाषिक पत्रिका ‘सयपत्री’ तथा जनकपुर से प्रकाशित होनवाला ‘आंजूर’, विराटनगर से प्रकाशित होनेवाला ‘मिथिला टाइम्स’ और काठमांडू से प्रकाशित होनेवाला ‘अपन मिथिला’ में में पत्रकार यादव ने मैथिली भाषा और साहित्य के संबंध में अनुसन्धानमुलक लेख प्रकाशित किया है ।
इसीतरह विद्यापति पुरस्कार कोष द्वारा धनुषा के चन्द्रशेखर उपाध्याय, लक्ष्मण मण्डल, उपेन्द्र भगत नागवंशी, मोरङ के शिवनारायण पंडित भी सम्मानि हो गए है । उन लोगों को क्रमशः नेपाल विद्यापति मैथिली भाषा साहित्य पुरस्कार, विद्यापति कला संस्कृति पुरस्कार, पाण्डुलिपी पुरस्कार और विद्यापति अनुवाद पुरस्कार प्राप्त है ।
जनकपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रदेश नं। २ के प्रदेश प्रमुख तिलक परियार ने उपाध्याय को २ लाख और अन्य श्रष्टा को १–१ लाख नगद सहित सम्मानपत्र से सम्मानित किया है । स्मरणीय है, नेपाल सरकार ने वि।सं। २०६८ साल में एक करोड राशि में विद्यापति पुुरस्कार कोष खडा किया था, उसी कोष से मैथिली भाषा, साहित्य, कला, संस्कृति और अनुसन्धान क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान करनेवाले ५ स्रष्टा को हर साल सम्मानित किया जाता है । अभी तक ३३ व्यक्ति और २ संस्थाओं को यह पुरसकार मिल चुका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *