नेपाल रेडक्रस द्वारा भेरी अस्पताल को व्यक्तिगत सुरक्षा सामाग्री हस्तान्त्ररण
नेपालगंज,(बाँके) पवन जायसवाल श्रावण १ गते । बाँके जिला स्थित भेरी अस्पताल नेपालगंज को नेपाल रेडक्रस सोसाइटी ने स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयोग करने के लिये श्रावण १ गत व्यक्तिगत सुरक्षा के सामाग्री हस्तान्त्ररण किया गया ।
कोको–कोला और नेपाल रेडक्रस के साझेदारी में कोरोना भाइरस के संक्रमित व्यक्तियों के सेवा में २४औ घण्टा परिचालित होनेवाले स्वास्थ्यकर्मियों को व्यक्तिगत सुरक्षार्थ बूट और कबर ५० सेट, सेनिटाइजर २ सौ ५० थान, कोलोरिन ५ लिटरको ५० जार, साबुन १ हजार ८, एन नाइनटी फाइप मास्क १ सौ थान करके १ लाख ६४ हजार बराबर का सुरक्षा सामाग्री भेरी अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेन्ड प्रकाश थापा को नेपाल रेडक्रस सोसाइटी के पूर्वकेन्द्रीय उपाध्यक्ष अजीतकुमार शर्मा, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना और कोको–कोला के प्रतिनिधि सुमित दास ने संयुक्त रुप में हस्तान्त्ररण किया ।
इसी तरह नेरेसो केन्द्रीय कार्यालय से बाँके शाखा का रक्तसंचार, एम्बुलेन्स और परिचालन होनेवाले स्वयंसेवकों के लिये सेनिटाइजर, मास्क, गाउन, कोलोरिन और बूट प्राप्त कियें है ।
वह अवसर पर मेडिकल सुपरिटेन्ड प्रकाश थापा ने नेपाल रेडक्रस सोसाइटी और अस्पताल का नङ्ग मास जैसी सम्बन्ध रही है और यह सम्बन्ध निरन्तरता रही रहेगी बातों पर जोड देते हुये बाँके जिला कोभिड–१९ के महामारी पूर्ण नियन्त्रण हुआ है कि नही है यकिन करने की अवस्था नही है बताया ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी के पूर्व केन्द्रीय उपाध्यक्ष अजीतकुमार शर्मा ने कोभिड–१९ के संक्रमण नेपाल में दिखाई पडने की साथ ही नेपाल रेडक्रस ने संक्रमण की रोकथाम के लिये नेपाल सरकार से समन्वय करके नियन्त्रण की प्रयास निरन्तर करते आ रही है उल्लेख किया ।
हस्तान्त्ररण कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी के पूर्व केन्द्रीय उपाध्यक्ष अजीतकुमार शर्मा, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना,कोषाध्यक्ष राकेश बहादुर श्रीवास्तव, कोको–कोला के प्रतिनिधि सुमित दास, नेरेसो केन्द्रीय कार्यालय प्राथमिक उपचार महाशाखा के राजु रावत लगायत लोगों की उपस्थिति रही थी नेपाल रेडक्रस सोसाइटी के प्रहलाद विश्वकर्मा ने जानकारी दी ।





