Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

३१ ज्येष्ठ से अभी तक बाढ तथा भूस्खलन से १०१ लोगों की मृत्यु, ५१ लोग लापता

 
फाईल तस्वीर

१७ जुलाई, काठमांडू । वर्षा आरम्भ के साथ ही बाढ तथा भूस्खलन से धन जन की क्षति बढ़ती जा रही है । राष्ट्रीय विपद् जोखिम न्यूनीकरण तथा व्यवस्थापन प्राधिकरण ने जानकारी दी कि गत ज्येष्ठ से लेकर अभी तक बाढ औ भूस्खलन से १०१ लोगों की र्मत्यु हो गई है ।
प्राधिकरण ने शुक्रबार गृह मन्त्रालय में पत्रकार सम्मेलन कर जानकारी दी कि सिन्धुपाल्चोक, कास्की, तनहुँ, जाजरकोट, लमजुङ, दैलेखल के जिलाओं में बाढ और भूस्खलन से १०१ लोगों की मृत्यु हो गई है । ४९ लोग घायल हैं और अभी तक ५१ लोग लापता हैं ।
प्राधिकरण ने यह भी जानकारी दी है कि रविवार आर्थात् श्रावण ४ गते से लेकर श्रावण ८ गते तक देश भर भीषण बारिस की सम्भावना है । उन्होंने तराई वासी को और भी सचेत रहने के लिये अनुरोध किया है क्योंकि तराई क्षेत्र में अत्यधिक बासि की सम्भावना है । जिससे बाढ और डूबान बी स्थिति आ सकती है ।
उसी प्रकार पहाडी क्षेत्रों में भी सावधानी अपनाने की सख्त जरुरत है । साउन ५ से लेकर ८ गते तक प्रदेश १, २, बागमती, गण्डकी, प्रदेश का कन्काई, तमोर, सुनकोशी, सप्तकोशी, कमला, बागमती, बुढीगण्डकी, सेती, मस्याङ्दी, कालीगण्डकी, तथा उनकी सहायक नदियों में पानी का सतह बढने की सम्भावा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *