विश्व बैंक ने नेपाल सरकार को सडक निर्माण हेतु दिया ४५ करोड अमेरिकी डॉलर
१७ जुलाई, काठमांडू । विश्व बैंक ने नेपाल सरकार को ४५ करोड अमेरिकी डॉलर सहायता प्रदान किया है । यह सहायता यातायात पूर्वाधार की क्षमता, सुरक्षा, सुधार के साथ साथ सीमापार व्यापार की दक्षता सुधार और रणनीतिक सडक सञ्जाल व्यवस्थापन में प्रयोग करने के लिये दी गई है ।
यह आयोजना नेपाल सरकार और विश्व बैंक बीच के अभी तक के सबसे अधिक मूल्य वाला एकल आयोजना है । नेपाल सरकार और वल्र्ड बैंक बीच हुई हस्ताक्षर सम्झौता में नेपाल सरकार के तरफ से अर्थसचिव शिशिर कुमार ढुंगाना तथा विश्व बैंक के तरफ से माल्दिभ्स, नेपाल और श्रीलंका के लिये विश्व बैंक का राष्ट्रीय निर्देशक फारिस हदाद (जर्भोस) हैं ।
अर्थामन्त्री डा. युवराज खतिवडा ने जानकारी दी कि नेपाल के द्रुत तथा अखण्ड विकास की एजेण्डा में सडक संजाल सम्पर्क का उच्च महत्व है, प्राप्त रकम इसी के लिए प्रयोगमा लाया जाएगा । उन्होंने बताया कि नेपाल में आर्थिक बृद्धि करने के लिये, राष्ट्रिय और क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण को तीव्रता देने के लिये तथा अखण्ड विकास का लक्ष्य प्राप्ति में यातायात का विकास अनिवार्य है ।

