Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती

 

 

कोविड 19 पॉज़िटिव ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ऐश्वर्या को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद कोविड 19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। वो घर पर ही क्वारंटाइन में थीं, मगर अब उन्हें भी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट के ज़रिए यह जानकारी दी है। बता दें कि पिछले शनिवार को अमिताभ बच्चन ने कोविड 19 पॉज़िटिव होने खुलासा किया था। इसके बाद अभिषेक बच्चन का कोविड 19 टेस्ट पॉज़िटिव आया था। फिर ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या का टेस्ट पॉज़िटिव निकला। हालांकि ऐश्वर्या को लेकर शुरुआती रिपोर्ट्स में कुछ असमंजस भी हुआ था। उनका एंटिजन टेस्ट नेगेटिव आया था और अगले दिन रविवार को कोविड 19 टेस्ट पॉज़िटिव आया।

यह भी पढें   डा.राजेन्द्र विमल का श्रद्धांजलि सभा संपन्न, वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतत्व पर प्रकाश डालें

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि ऐश्वर्या का कोविड 19 टेस्ट नेगेटिव आया है। अभिषेक के ट्वीट के बाद ऐश्वर्या और आराध्या को कोविड 19 होने की पुष्टि हुई थी। उन्होंने इस ट्वीट में बताया था कि उनकी मॉम जया बच्चन और परिवार के बाकी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।

बाद में बच्चन फैमिली के स्टाफ का कोविड टेस्ट भी करवाया गया, जो नेगेटिव निकला। बीएमसी ने अमिताभ बच्चन के चारों बंगलों को सैनिटाइज़ कर कंटेनमेंट ज़ोन घोषित कर दिया था। अमिताभ और अभिषेक, दोनों की सेहत में सुधार है। अस्पताल की रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ और अभिषेक में कोरोना वायरस के माइल्ड सिम्पटम मिले थे। बच्चन फैमिली को कोविड 19 की पुष्टि होने के बाद से सोशल मीडया में उनकी सेहत की कामना की जा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com