काठमांडू उपत्यका में ९ सहित कूल १५० नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी
काठमांडू, २१ जुलाई । पिछले २४ घंटों में नेपाल में कूल १५० नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है । उसमें से ९ काठमांडू उपत्यका निवासी हैं । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. जागेश्वर गौतक के अनुसार काठमांडू में ८ और ललितपुर में १ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया है ।
मन्त्रालय के अनुसार नेपाल में अभी तक कूल संक्रमितों की संख्या १७९९४ पहुँच गई है । सक्रिय संक्रमितों की संख्या ५४७७ है । बांकी अन्य लोग कोरोना ठीक होकर घर वापस हो चुके हैं । इसीतर पिछले २४ घंटों में ६०९ संक्रमित कोरोना से ठीक होकर घर गए हैं ।

