११ लाख रुपयों के साथ रौतहट से १९ वर्षीय युवा गिरफ्तार
रौतहट, २१ जुलाई । ११ लाख नेपाली रुपयों के साथ रौतहट जिला इशनाथ नगरपालिका–४ मठिया से १९ वर्षीय युवा पवनकुमार सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिसका कहना है कि उक्त रुपयों की कोई भी स्रोत ना होने के कारण उनको गिरफ्तार किया गया है ।
रौतहट पुलिस ने कहा है कि सिन्हा साइकिल में झोला लेकर आ रहे थे, उसी क्रम में उनके ऊपर चेकजांच की गई तो ११ लाख रुपये मिल गए, पुछने पर उसका स्रोत नहीं खुला । पुलिस को यह भी कहना है कि गिरफ्तार युवा और रुपयों के संबंध में थप अनुसंधान हो रहा है ।

