Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रावण १५ गते से होटल और भाद्र १ गते से स्कूल–कॉलेज संचालन करने का निर्णय

 
फाइल तस्वीर

काठमांडू, २१ जुलाई । सरकार ने निर्णय किया है कि आगामी श्रावण १५ गते से होटल–रेष्टुराँ संचालन किया जाएगा । इसीतरह भाद्र १ गते से विद्यार्थी भर्ती करने का निर्णय भी सरकार ने किया है । सरकार के प्रवक्ता तथा सूचना प्रविधि एवं अर्थ मन्त्री डा. युवराज खतिवडा ने मंगलबार कहा कि संचालन में आनेवाले होटल तथा रेष्टुराँ में सामूहिक भोज, पार्टी और सेमिनार जैसे गतिविधि करने के लिए स्वीकृति नहीं है ।
मन्त्री डा. खतिवडा के अनुसार श्रावण १५ गते से ही ट्रेकिङ और ट्राभल व्यवसाय भी संचालन किया जा सकता है । इसीतरह सरकार ने भाद्र १ गते से सम्पूर्ण सार्वजनिक सवारी साधन, आन्तरिक तथा बाह्य हवाई उडान भी संचालन में लाया जाएगा । मन्त्री खतिवडा ने कहा की भाद्र १ गते से ही विद्यार्थी भर्ती, परीक्षा तथा शैक्षिक गतिविधि भी संचालन किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com