Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराट अस्पताल सील, वरिष्ठ चिकित्सक कोरोना पोजेटिव

 


माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर स्थित चर्चित  विराट अस्पताल का एक 65 वर्षिय वरिष्ठ चिकित्सक कोरोना पोजेटिव पाए जाने के बाद अस्पताल को अनिश्चितकाल तक के सील कर दिया गया है।  गुरुवार को प्रमुख जिलाधिकारी मदन भुजेल, बिराटनगर महानगरपालिका का मेयर भीम पराजुली  व स्वास्थ्य विभाग व पुलिस अधिकारियों के मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया ।

विराटनगर महानगर जनस्वस्थ  महानगर प्रमुख रमेश कार्की के अनुसार उक्त अस्पताल के द्वारा संक्रमित चिकित्सक का पहचान छुपाया गया जिसके कारण 38 घण्टा तक महानगरपालिका ,जनस्वास्थ्य तथा पुलिस को काफी परेशानी हुई।गुरुवार को दबाब के बीच अस्पताल संचालक फोन कर  उक्त वरिष्ठ चिकित्सक के संबंध में जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराया जिसके बाद अस्प्ताल में आवाजाही पर रोक लगाते हुए पूर्णरूप से  अनिश्चितकाल तक सील कर दिया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *