Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व प्रधानमन्त्री भट्टराई का ५ प्रस्ताव

 
डा. बाबुराम भट्टराई/फाईल तस्वीर

२४ जुलाई, काठमांडू । पूर्वप्रधानमन्त्री तथा जनता समाजवादी पार्टी का नेता डा. बाबुराम भट्टराई ने देश में बढ रहे संकट से मुक्ति पाने के लिये ५ प्रस्ताव रखे हैं ।
नेता भट्टराई ने शुक्रवार को अपने ट्वीटर में समाजिक सन्जाल के माध्यम से ट्रवीट करते हुये उन्होंने अपना प्रस्ताव रखा है कि संसद अधिवेसन बुलाकर केपी ओली की विदाई की जाय और नेकपा में से ही नया प्रधानमन्त्री चयन किया जाय ।
उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा है कि अपराध का संरक्षक न्यायाधीश के ऊपर महाअभियोग भी लगाया जाय । उन्होंने लिखा है, देश गम्भीर संकट के तरफ जा रहा है । लोकतान्त्रिक ढंग से संकटमोचन करने के लिये ऐसा करें , भट्टराई द्वारा दिया गया पांच प्रश्न ः
१.संसद अधिवेशन बुलाया जाय,
२.केपी ओली की विदाई, और नेकपा से ही नया प्रधानमन्त्री क ाचयन,
३.अपराध का संरक्षक न्यायाधीश के ऊपर महाभियोग लगाया जाय,
४.भ्रष्टाचार रोकने के लिये शक्तिशाली लोकपाल का गठन करें,
५. प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा कार्यकारी राष्ट्रपति बनाएं
पत्नी की हत्या करने वाले सशस्त्र का पूर्वडिआईजी रञ्जन कोइराला की सजा कम कर जेलमुक्त करने के सन्दर्भ में भट्टराई ने न्यायाधीश ऊपर महाअभियोग लगाने का का प्रस्ताव रखा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *