कर्मचारी के साथ अव्यक्त प्रेम, जब युवती दूसरे युवक से प्रेम करने लगी तो हो गया एसिड आक्रमण
२४ जुलाई, काठमांडू । ओखलढुंगा की २२ वर्षीया युवती पवित्र कार्की के ऊपर काठमांडू स्थित सीतापाइला में एसिड आक्रमण हुआ है । डल्लु में अवस्थित बैग कारखाना के संचालक मोहम्मद आलम ने कारखाना में ही कार्यरत कालिगढ मुन्ना मोहम्मद का प्रयोग कर एसिड आक्रमण किया है । मुन्ना भारतीय नागरिक हैं ।
ओखलढुङ्गा की युवती और आलम बीच उसी बैग कारखान में परिचय हुआ था । युवती की तीन बहनें बहुत दिनों से आलम के ही बैग कारखाना में काम कर रही थी । पुलिस अनुसन्धान से पता चला है कि तीन साल पहले युवती पवित्रा भी उसी बैग कारखाना में कर करती थी । फैक्ट्री के संचालक आलम युवती को पसन्द करता था, जो अव्यक्त ही रहा था । जब आलम को पता चला कि युवती दूसरे ही युवक से प्रेम करती है तो उन्होंने एसिड आक्रमण का योजना बनाया है ।
प्रहरी अधिकृत ने कहा कि पीडित युवती कारखाना की पूर्व कर्मचारी थी, आक्रमण का योजनाकर और युवती के बीच पारिवारिक सम्बन्ध भी है । पर कुछ दिनों से युवती काठमांडू के एक तारे होटल में लेखापाल का काम करने लगी थी । बैग कारखाना का सन्चालक आलम उस युवती से एक तरफ प्यार कर रहा था और उसी आवेग में उसने इस प्रकार का घिनौनी हरकत की है । उसके लिए उन्होंने अपने ही कर्मचारी मुन्ना को प्रयोग किया । पवित्र के ऊपर एसिड अक्रमण करनेवाले और योजना कार दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । एसिड आक्रमण से घायल युवती का उपचार कीर्तिपुर स्थित अस्पताल में हो रहा है ।

