Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भूस्खलन से कालिकोट में ९ लोगों की मौत

 

२९ जुलाई, काठमांडू । भूस्खलन से घर दब जाने के कारण कालिकोट में ९ लोगों की मौत हो गई है । कालीकोट के नरहरिनाथ गाउँपालिका में पहाड टूटने से मलवे में घर दबने से ९ लोगों की मृत्यु हो गई है ।
गांवपालिका का अध्यक्ष धीर बहादुर बिष्ट ने जानकारी दी कि नरहरिनाथ गांवपालिका–४ गोदी और ७ बाँगा में भूस्खलन से ९ लोगों की मौत हो गई है ।
अध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि भूस्खलन से ही दो लोग गम्भीर घायल भी हैं जिसका उद्धार का इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है । उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है ।
‘ घटनास्थल सदरमुकाम मान्मा से लगभग १८ कोष दूर है । घटना की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस घटनास्खल में पहुंच गई है ।

यह भी पढें   भारी बारिश के बाद कई नदियाँ खतरे के स्तर से ऊपर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
कालिकोट, फाइल चित्र

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com