एसएलसी परीक्षा मे साढे ५ लाख परीक्षार्थी । परीक्षा मे कडी व्यव्स्था।
३० फागुन, काठमाडू । कल्ह विहिवार से शुरु होने जा रही एसएलसी परीक्षा की सभी तैयारी पूरा कर ली गइ है । परीक्षा नियन्त्रण कार्यालय के अनुसार चैत ९ गते तक चलने वाली एसएलसी परीक्षा सवेरे ८ बजे से ११ बजे तक होगी । प्रयोगात्मक परीक्षा सैद्धान्तिक परीक्षा के बाद जिल्ला शिक्षा कार्यालय के व्यवस्थापन मे सञ्चालन की जयेगी ।
साढे ५ लाख परीक्षार्थी
इस वर्ष की एलएलसी परीक्षा मे ५ लाख ४७ हजार एकसय ६५ परीक्षार्थी परीक्षा दे रहें हैं । इसमे नियमित ४ ला ३० हजार ९७ और एक्जेम्टेड १ लाख १७ हजार ६८ हैं ।
परीक्षा के लिये १ हजार ७ सय ८६ परीक्षा केन्द्र निर्धारण किया गया है । परीक्षा सञ्चालन के लिये १ हजार ७ सय ८६ केन्द्राध्यक्ष, २ हजार ६ सय ५५ सहायक केन्द्राध्यक्ष, २१ हृजार ८ सय ९० निरीक्षक, ७ हजार २ सय ९७ सहयोगी और १९ हजार ८ सय ६० सुरक्षाकर्मी परिचालन किये गयें हैं ।
परीक्षा मे कडाइ
एसएलसी परीक्षा को मर्यादित बनाने के लिये नियम मे कडाई किया गया है । परीक्षा की मर्यादा के खिलाप कोई भी काम करने वाले व्यक्ति उसके दण्ड की मात्रा को देखकर १ लाख तक जरिवाना वा ६ महिना कैद वा दोनो सजाय होने की व्यवस्था किया गया है।
बन्द नही करने की अपील
एसएलसी परीक्षा चलने तक बन्द, हडताल लगायत के कार्यक्रम नही करने को परीक्षा नियन्त्रण कार्यालय ने सम्बन्धित सभी पक्षों से आग्रह किया है ।

