कलंकी में बस दुर्घटना होने से एक व्यक्ति की मौत
३१ जुलाई, काठमांडू । स्वयम्भू में सार्वजनिक बस अनियन्त्रित होकर दुर्घटना होने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है । पुलिस ने जानकारी दी कि बस चालक का ही दुर्घटना में निधन हो गया ।
महानगरीय प्रहरी वृत्त, स्वयम्भू का प्रमुख डीएसपी निरञ्जनदत्त भट्ट ने जानकारी दी कि बस चालक का घटना स्थल पर ही निधन हो गया । भट्ट के अनुसार मृतक का पहचान अधी तक स्पष्ट नहीं हुआ है ।
कल रात लगभग १२ बजे कलंकी से नया बसपार्क के तरफ जा रही बा ५९८४ नम्बर की बस हलचोक और ठुलोभ¥याङ के बीच में दुर्घटना हुई है ।
डीएसपी भट्ट ने बताया कि मृतक का शव पोष्टमार्टम के लिये महाराजगन्ज स्थित टिचिङ अस्पताल भेजा गया है ।

