उच्च अदालत जनकपुर के एक न्यायाधीश में कोरोना संक्रमण पुष्टि
३१ जुलाई, जनकपुर । जनकपुर
स्थित उच्च अदालत का एक न्यायाधीश में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है । धनुषा का प्रमुख जिला अधिकारी प्रमप्रसाद भट्टराई ने जानकारी दी कि उच्च अदालत जनकपुर के ५० वर्षीय न्यायाधीश में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है ।
प्रमुख जिला अधिकारी भट्टराई ने बताय कि मंगलवार न्यायाधीश के साथ साथ अन्य कर्मचारियों का स्वाब सङ्कलन करने पर न्यायाधीश में कोरोना संक्रमण पुष्टि हुई है ।
न्यायाधीश में कोरोना संक्रमण पुष्टि होने के बाद उच्च अदालत जनकपुर द्वारा निश्चित कामकारबाई के अलावा अन्य काम शुक्रवार से ३१ गते तक स्थगित कर दिया गया है ।

