Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर खुशखबरी दी

 

दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर खुशखबरी दी है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ पार्टनरशिप में विकसित की जा रही एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन अब तक के ट्रायल में बेहतर नतीजे दिए हैं। एस्ट्राजेनेका ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन के ट्रायल में उसे अब तक बहुत अच्छे डेटा मिले हैं।

दरअसल, दुनिया में अब तक एक भी कोरोना वायरस वैक्सीन को मंजूरी नहीं मिली है मगर वैक्सीन बनाने की रेस में अब तक एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को सबसे आगे माना जा रहा है। क्योंकि इसके शुरुआती ह्यूमन ट्रायल में बेहतर नतीजे सामने आए थे और यह पूरी तरह से न सिर्फ सेफ है, बल्कि इसने इम्यून रिस्पॉन्स भी डेवलप किया। बता दें कि इस वैक्सीन के तीसरे चरण का ह्यूमन ट्रायल जारी है।

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन – उम्मीदवारों के प्रस्तावकों और समर्थकों के लिए नियम सार्वजनिक

मुख्य कार्यकारी पास्कल सोरियट ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा, ‘वैक्सीन बनाने का काम अच्छी तरह से प्रगति कर रहा है। वैक्सीन के परीक्षण को लेकर हमारे पास अब तक का अच्छा डेटा है। हमें क्लिनिकल ट्रायल में प्रभावकारिता दिखाने की जरूरत है, मगर अब तक की बात करें तो काफी अच्छे परिणाम आए हैं।’

बता दें कि एस्ट्राजेनेका ब्रिटेन की सबसे वैल्यूएबल लिस्टेड कंपनी है। इसने पहले ही अपने अंडर ट्रायल कोविड-19 वैक्सीन की 2 बिलियन से अधिक खुराक बनाने के लिए देशों के साथ सौदे कर चुकी है। कंपनी का मानना है कि इस साल के अंत तक उसके वैक्सीन को अप्रूवल मिल जाएगा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *