Sun. Nov 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वर्तमान सरकार को ही ५ साल तक निरन्तरता देनी चाहिए, ओली का विकल्प नहीं हैः मन्त्री भट्ट

 

काठमांडू, ३१ जुलाई । उद्योग, वाणिज्य तथा आपुर्ति मन्त्री लेखराज भट्ट ने कहा है कि राजनीतिक स्थिरता के लिए सरकार परिवर्तन ठीक नहीं है । उनका मानना है कि स्थिर सरकार संबंधी नयां इतिहास के लिए भी वर्तमान केपीशर्मा ओली नेतृत्व में रहे सरकार को ही निरन्तरता देनी चाहिए ।
सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के बहुमत स्थायी कमिटी सदस्य प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली से इस्तिफा मांग रहे हैं, उन लोगों का कहना है कि ओली को पार्टी अध्यक्ष एवं प्रधानमन्त्री दोनों पद से इस्तिफा देनी चाहिए । ऐसी ही पृष्ठभूमि में नेकपा ही नेता तथा मन्त्री भट्ट ने कहा है कि वर्तमान परिस्थिति में केपीशर्मा ओली का विकल्प नहीं है ।
बिहीबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए मन्त्री भट्ट ने कहा है– ‘केपीशर्मा ओली का विकल्प मैं नहीं देख रहा हूँ । आज तक की इतिहास को हम लोगों को ब्रेक थ्रु करना है, ५ साल तक वर्तमान सरकार को ही निरन्तरता देनी चाहिए ।’ उनका कहना है कि पार्टी अध्यक्ष द्वय ओली और पुष्पकमल दाहाल के बीच यही मान्यता के साथ सहमति का दूसरा विकल्प नहीं है । मन्त्री भट्ट ने यह भी कहा कि वर्तमान परिस्थिति में सरकार परिवर्तन का खेल खेला जाता है तो देश राजनीतिक अस्थिरता की ओर जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com