देशभर में २५० पुलिस कर्मचारी में कोरोना संक्रमण पुष्टी
काठमांडू, ३१ जुलाई । देशभर २५० पुलिस कर्मचारी में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई है । उसमें से ८१ काठमांडू उपत्यका के हैं । ८१ संक्रमितों में भी ७२ पुलिस प्रधान कार्यालय में कार्यरत पुलिस कर्मचारी है ।
पुलिस प्रधान कार्यालय के रिपोर्ट अनुसार काठमांडू उपत्यका से बाहर कार्यरत १६९ पुलिस कर्मचारी में संक्रमण पाया गया है । संक्रमितों में से १०१ पुलिस कर्मचारी डिस्चार्ज भी हो चुके हैं ।

