Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाटन अस्पताल में कोरोना संक्रमण से एक महिला की मृत्यु

 

३१ जुलाई, ललितपुर स्थित पाटन अस्पताल में उपचाररत एक कोरोना संक्रमित महिला की मृत्यु हुई है । अस्पताल का निर्देशक डाक्टर विष्णु शर्मा ने बताया कि अस्पताल में उपचाररत कोरोना संक्रमित ६५ वर्षीया महिला की मृत्यु हुई है ।
डाक्टर शर्मा ने बताया कि आइसीयू में उपचाररत उस महिला की मृत्यु शुक्रवार सुबह ९ बजे हुई है । संक्रमित महिला को निमोनिया की समस्या थी ।
स्टार अस्पताल में कोरोना संक्रमण पुष्टि होने के बाद उस महिला को साउन ६ गते पाटन अस्पताल में भर्ती की गई थी । अस्पताल ने जानकारी दी कि आज ही सेना द्वारा शव व्यवस्थापन किया जायेगा । मृतक महिला ललितपुर थसिखेल की थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com