सोना अप्रेशन का जासूस उमेश श्रेष्ठ गिरफ्तार
३१ जुलाई, काठमांडू । साढे १४ केजी चाँदी और आधा किलो सोना का जासूसी करने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले ली है ।
उमेश श्रेष्ठ को जासूसी के आरोप में महानगरीय प्रहरी परिसर काठमांडू ने गिरफ्तार किया है ।
श्रेष्ठ द्वारा प्राप्त के जासूसी के आधार पर मंगलवार डिएसपी रन्जन दाहाल नेतृत्व की टोली ने सोना अप्रेशन किया, जो विवादित बन गया है । जासूस श्रेष्ठ को महानगरीय प्रहरी वृत दरबारमार्ग के हिरासत में रखकर सार्वजनिक हितविरुद्ध के अपराध मुकदमा चलाया है ।

