Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में कोरोना नियन्त्रण के लिए सांसद् यादव द्वारा प्रधानमन्त्री को पत्र

 
प्रदीप यादव/फाईल तस्वीर

वीरगंज, ३१ जुलाई । वीरगंज में कोरोना नियन्त्रण के लिए पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित सांसद् प्रदीप यादव ने प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली को एक पत्र लिखते हुए सहयोग मांग किया है । बिहीबार प्रधानमन्त्री ओली को संबोधन कर एक पत्र मार्फत उन्होंने संघीय सरकार की ओर से कोरोना नियन्त्रण के लिए विभिन्न सहयोग मांग किया ।
पत्र में सांसद् यादव ने कहा है कि पर्सा, बारा और रौतहट में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, उसको दृष्टिगत कर वीरगंज में ५०० शैया की कोभीड अस्पताल निर्माण होना जरुरी है । उसके लिए आवश्यक सामाग्री के लिए सांसद् यादव ने प्रधानमन्त्री को पत्र लिखा है । इसके साथ–साथ केन्द्र सरकार की ओर से विज्ञ सहित टोली भेजन के लिए भी उन्होंने प्रधानमन्त्री से आग्रह किया है । सांसद् यादव को मानना है कि पर्सा जिला में समुदाय स्तर में कोरोना वायरस फैल चुका है, इसीलिए कोरोना परीक्षण बढ़ाने के लिए और आवश्यक साधन–स्रोत और स्वास्थ्यकर्मी की व्यवस्था करने के लिए भी उन्होंने प्रधानमन्त्री से आग्रह किया है ।
सांसद् यादव ने अपने पत्र में लिखा है– ‘कुछ हफ्ता पहले तक यहां सक्रिया कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य बराबर थी । यही बीच में सरकार ने लकडाउन अंत किया । दो हफ्ता के बाद ही वीरगंज क्षेत्र की अवस्था भयावह बन गई । अभी तक यहां १० लोगों की जान जा चुकी है ।’ उन्होंने यह भी कहा है कि लक्षण के साथ यहां संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है और भेन्टिलेटर तथा अक्सिजन का अभाव हो रहा है । सम्पूर्ण परिस्थिति को मध्यनजर करते हुए यहां ५०० शैया की कोभीड अस्पताल निर्माण के खातिर आवश्यक सामाग्री उपलब्धता के लिए उन्होंने प्रधानमन्त्री से कहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *