अब BJP की रिसॉर्ट पॉलिटिक्स, चार्टर्ड प्लेन से गुजरात पहुंचे राजस्थान के विधायक
नई दिल्ली से दिव्या तिवारी । राजस्थान में सियासी घमासान मचा हुआ है. इस बीच बीजेपी भी अपने विधायकों की बाड़ेबंदी में जुट गई है. राजस्थान से बीजेपी विधायक गुजरात पहुंचे हैं. राजस्थान की राजनीति की गहमा-गहमी अब गुजरात में भी देखने मिल रही है. राजस्थान की राजनीति में अब नया मोड लिया है. कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने अपने विधायकों को टूटने से बचाने के लिए रिसॉर्ट पॉलिटिक्स का सहारा लिया हैं.
सरकार बचाने के लिए राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने विधायकों को होटल में ठहरा रखा है. अब राजस्थान के 6 बीजेपी विधायक चार्टर्ड प्लेन से गुजरात के पोरबंदर पहुंचे हैं. पोरबंदर से बीजेपी विधायक सड़क के रास्ते से सोमनाथ के लिए रवाने होंगे. बीजेपी के इन विधायकों के लिए सोमनाथ में 6 कमरे बुक किए गए हैं. बताया जा रहा है कि ये विधायक सोमनाथ मंदिर में दर्शन भी करेंगे.

