Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय दुतावास के कर्मचारी तथा नेपाल पुलिस के साथ ७५ लोगों में कोरोना पुष्टि

 
वीरगंज स्थित घंटाघर/फाईल तस्वीर

९ अगस्त, वीरगञ्ज । वीरगञ्ज स्थित नारायणी अस्पताल के प्रयोगशाला में किये गए परीक्षण में नेपाल पुलिस तथा भारतीय दुतावास के कर्मचारियों के साथ ७५ लोगों में कोरोना संक्रमण पुष्टि हुई है ।
नारायणी अस्पताल के मेडिकल सुपरिडेन्टेन्ट मदन उपाध्याय ने जानकारी दी कि संक्रमितों में ६० पुरुष और १५ महिला हैं । और संक्रमितों में १२ वर्ष से लेकर ६८ वर्ष के उम्र के लोग हैं ।
नारायणी अस्पताल के मेडिकल सुपरिडेन्टेन्ट उपाध्याय ने बताया कि शनिवार सुबह के रिपोर्ट अनुसार जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा में कार्यरत ८ नेपाली पुलिस और एक १५ वर्षीय किशोरी भी शामिल है ।
उपाध्याय ने बताया कि वीरगन्ज स्थित भारतिय दुतावास के कर्मचारी ३५ बर्षिय १ पुरुष कर्मचारी, नारायणी अस्पताल के १ पुरुष और १ जना महिला कर्मचारी भी है ।
नारायणी अस्पताल का डा. निरज सिंह ने जानकारी दी कि साउन १८ गते से लेकर २४ गते तक स्वाब संकलन कर नारायणी अस्पताल के प्रयोगशाला में परीक्षण करने पर ७५ लोगों में संक्रमण पुष्टि हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com