Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गौतम बुद्ध के सम्बध में भारतीय विदेश मन्त्री की अभिव्यक्ति पर कांग्रेस की आपत्ति

 

९ अगस्त, काठमांडू । भारतीय विदेशमन्त्री एस जयशंकर ने कहा कि गौतम बुद्ध भारतीय हैं, उनकी इस अभिव्यक्ति को लेकर प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली काँग्रेस ने गम्भीर आपत्ति व्यक्त की है ।
भारती विदेशमंत्री जयशंकर ने शनिवार एक कार्यक्रम के बीच कहा था कि हम सब अभी तक महान भारतीय के रुप में दो लोगों को पहचानते हैं, प्रथम गौतम बुद्ध और दूसरे महात्मा गांधी । उनका मानना है कि सिर्फ भारतीय ही नहीं इन दोनों को महान भारतीय के रुप में पूरा विश्व पहचान रहा है ।
उनकी इस अभिव्यक्ति सम्बन्ध में काँग्रेस प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा ने गम्भीर आपत्ति जताते हुए रविवार को लगातार तीन ट्वीट किया है । शर्मा ने ट्वीट में लिखा है ‘बुद्ध नेपाल में जन्मे हैं कहकर संसार में कहीं से हमने दर्ता प्रमाण नहीं मांगे हैं । भारतीय भूमि से विगत में आए टिप्पणी पर नेपाल बुद्ध भूमी है, स्वयं भारतीय प्रम नरेन्द्र मोदी ने कहा था । फिर से आपत्तिजनक टिप्पणी अत्यन्त ही दुःखद है ।’
शर्मा का मानना है कि शनिबार प्रधानमन्त्री केपी ओली ने निर्देशन देते हुए कहा था कि भगवान राम का नेपाल में जन्म चितवन जिला स्थित माडी में हुआ है, अब यहां राम, सीता, हनुमान और लक्ष्मण की मूर्ति बनाया जाय, इसी के आबेग में जबाबस्वरुप जयशंकर ने बुद्ध संबन्ध में उक्त बात कही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com