Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चितवन में दो युवती के साथ बलात्कार, दोनों अभियुक्त कारागार में

 
१९ अगस्त, काठमांडू । चितवन जिला में दो युवतियों के साथ अलग अलग बलात्कार करने के अभियोग में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ली है ।
जिला अदालत चितवन ने अर्घाखाँची का २६ वर्षीय मनोज केसी और भरतपुर–४ का विजय श्रेष्ठ के नाम से जाने जाने वाले  विजय मानन्धर के पुर्पक्ष के लिए कारागार चलान किया है । गत साउन ४ गते माडी नगरपालिका–९ बगइ स्थित जङ्गल में १७ वर्षीया युवती को २६ वर्षीय केसी ने जबर्दस्ती बलात्कार किया जिसके अभियोग मे चितवन प्रहरी जिला अदालत में मुकदमा दर्ज किया  ।
प्रहरी कार्यालय चितवन का प्रवक्ता एवं प्रहरी नायब उपरीक्षक सूर्यबहादुर थापा ने जानकारी दी कि साउन २८ गते जिला अदालत चितवन के आदेश ने पुर्पक्ष के लिए केसी को कारागार चलान किया है । पीडित लडकी बडी मां के साथ रह रही थी । शाम को बजार से समान लाते वक्त केसी ने जबर्दस्ती उसे जंगल तरफ ले जाकर काण्ड किया पीडित ने बयान दिया था ।

यह भी पढें   ‘नो लाइन, ओनली ऑनलाइन’ कहकर सरकार में आई रास्वपा ने जनता को बारिश में भीगते हुए लाइन में खड़े होने के लिए किया मजबूर – वर्षमान पुन

इसी प्रकार बलात्कार के अभियोग में ही भरतपुर–४ का विजय मानन्धर को भी करागार चलान किया गया है । प्रवक्ता थापा ने बताया कि जिला अदालत चितवन ने साउन ३२ गते श्रेष्ठ को पुर्पक्ष के लि कारागार चलान करने का आदेश देने के बाद उसे कारागार भेजा गया है ।
अभियुक्त श्रेष्ठ ने १६ वर्षीया युवती को प्रेम जाल में फंसाकर, विवाह करने का प्रलोभन देकर उसके साथ बलात्कार किया था ।

यह भी पढें   भोटेकोशी-त्रिशूली बाढ़ के मृतकों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com