Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगन्ज में कोरोना संक्रमण से दो और लोगों का निधन

 

१९ अगस्त, वीरगन्ज । पर्सा में कोरोना वाइरस के संक्रमण से दो और लोगों की मृत्यु हुई है । जिला प्रशासन कार्यालय पर्सा ने जानकारी दी कि कल कोरोना संक्रमण से दो और लोगों की मृत्यु हुई है ।
वीरगन्ज महानगरपालिका वडा नं. ४ विर्ता का ८४ वर्षीय एक वृद्ध और वीरगन्ज महानगरपालिका वडा नं. १३ भिस्वा का ५७ वर्षीय पुरुष का कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई है । दो मे से एक का निधन के बाद संक्रमण पुष्टि हुई है ।
अस्पताल ने जानकारी दी कि श्रावण महीना के २७ गते से गण्डक कोभिड अस्पताल में इलाज चल रहे ८४ वर्षीय वृद्ध का कल मंगलवार रात १० बजे निधन हुआ है ।
इसी प्रकार सांस लेने में समस्या होने के बाद कल मंगलवार को नारायणी अस्पताल में भर्ती होने वाले ५७ वर्षीय पुरुष का दोपहर ३ बजे के आस पास मृत्यु हुई है । अस्पताल ने जानकारी दी कि उस मृतक का स्वाब परीक्षण का रिपोर्ट पोजेटिव आया है ।
इसी के साथ अब पर्सा जिला में कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने वालों की संख्या २३ पहुंच गई है और १ हजार ५८३ लोग संक्रमित हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *