Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कुमारी बैंक द्वारा ७ प्रतिशत लाभांश वितरण

 

कविता दास:

कुमारी बैंक द्वारा
७ प्रतिशत लाभांश वितरण
काठमांडू । कुमारी बैंक ने अपनी १२वीं वाषिर्क साधारण सभा शेयरधारकों को ७ प्रतिशत नगद लाभांश देते हुए सम्पन्न की है । इसके साथ ही उक्त सभा ने र्सवसाधारण शेयरधारकों से प्रतिनिधित्व करनेवाले पहले ही चयनित दो व्यक्तियों को भी निर्विरोध चयन किया है । इस तरह सञ्चालक में डा. शोभाकान्त ढकाल और रसेन्द्रबहादुर मल्ल निर्विरोध निर्वाचित हुए है, ऐसा बैंक द्वारा जारी विज्ञप्ति में उल्लेख है । कुछ समय पहले रिक्त रहे अध्यक्ष पद में बैंक स्थापना काल से ही अध्यक्ष पद में कार्यरत प्रमुख सञ्चालक-संस्थापक नूरप्रताप जबरा को पुनः अध्यक्ष पद में र्सवसम्मति से चयन किया गया है । इससे बैंक में नई एकता का माहौल बनने के अतिरिक्त बैंकिङ गति में तीव्रता आएगी, ऐसा विश्वास किया गया है ।
साधारण सभा में सभापति की हैसियत से बोलते हुए  बैंक सञ्चालक समिति के अध्यक्ष नूरप्रताप जबरा ने कहा कि बैंक ने २०६८/०६९ में निक्षेप में २९ प्रतिशत से वृद्धि करते हुए कूल निक्षेप रु. २१ अर्ब ९८ करोडÞ ५२ लाख पहुँचाने में सफलता पाई है । इसीतरह कर्जा लगानी में २१ प्रतिशत से वृद्धि करते हुए १८ अर्ब १० करोडÞ १३ लाख तक लक्ष्य प्राप्ति हर्ुइ है ।
एनसेल ने थ्रीजी शुल्क जमा किया
एनसेल ने थ्री जी प्रिmक्वेन्सी का सरकार द्वारा सभी निर्धारित शुल्क १ अर्ब १२ करोडÞ रुपये जमा कर दिया है । इससे पहले ही कम्पनी ने ५२ करोड २१ लाख रुपये जमा किया था । गत कार्त्तिक से ही लागू दूरसंचार सेवा के लिए रेडियो प्रिmक्वेन्सी नीति अनुसार कंपनी को १ अर्ब २० करोडÞ रुपये शेष था । उक्त शुल्क रकम ५ वर्षका बकाया था ।
एनसेल के कार्पेरेट कम्युनिकेशन एक्र्सपर्ट मिलन शर्मा ने कहा कि कम्पनी ने कानून अनुसार ५ वर्षका शुल्क जमा किया है, पर परीक्षणकालीन शुल्क के सर्न्दर्भ में पुनरावलोकन हेतु अनुरोध किया है । थ्री जी सेवा उपलब्ध कराने वाली दूसरी कम्पनी नेपाल टेलिकम ने भी थ्री जी शुल्क में पुनरावलोकन करने की मांग की है । टेलिकम ने व्यावसायिक सेवा शुरु करने से पहले का प्रिmक्वेन्सी शुल्क नहीं देने की बात कहते आ रहा है । Ncell
इस कम्पनी ने इससे पहले ४८ करोड ८७ लाख रुपये सरकार को दी है । पिछली नीति अनुसार कम्पनी को १ अर्ब ४४ करोड रुपये थ्री जी प्रिmक्वेन्सी शुल्क जमा करना था । दूर संचार प्राधिकरण द्वारा लागू पिछली नीति बमोजिम दोनों कम्पनी द्वारा थ्री जी प्रिmक्वेन्सी प्रयोग करने के एवज में वाषिर्क २४ करोडÞ रुपये जमा करना है ।
आईर्एमई का सेवाग्राही विशेष सप्ताह
इन्टरनेशनल मनी एक्सप्रेस आईर्एमई ने देश के सन्तुष्ट सेवाग्राही को ध्यान में रखते हुए एक सप्ताह लम्बा कार्यक्रम ‘आईर्एमई का सेवाग्राही विशेष सप्ताह’ भव्य रुप से सम्पन्न किया । दशकों से सेवारत आईर्एमई के प्रति विश्वास और लगाव दिखानेवालों का उच्च कदर करते हुए ‘आपके लिए यह विशेष सप्ताह’ इस नारा के साथ अपने सञ्जाल के माध्यम से सेवाग्राहियों को विभिन्न उपहार देते हुए कार्यक्रम सम्पन्न किया । उक्त अवसर में प्रत्येक आईर्एमई करनेवाले सेवाग्राही को रु. ९९ व्यालेन्स वाला एनसेल सिमकार्ड दिया गया ।
अपने स्थापना काल से ही रेमिट्यान्स सेवा को प्रत्येक नेपाली तक पहुँचाने के लिए प्रतिवद्ध इस कम्पनी ने अब १२वें वर्षमें प्रवेश किया है । नेपाल के प्रमुख शहर एवं शहरोन्मुख ग्रामीण क्षेत्र को सहभागी करते हुए ७५ जिलें में अपनी शाखा, सब एजेन्ट, बैंक और बित्तीय संस्था के माध्यम से विदेश में कार्यरत नेपालियों द्वारा भेजे गए रुपये को समय में सुरक्षित रुप में पहुँचाने का उत्तरदायित्व इस कम्पनी सफलतापर्ूवक पूरा किया है ।
पानासोनिक के नए उपकरण बाजार में
काठमांडू । विश्वप्रसिद्ध कम्पनी पानासोनिक ने अपने नवीनतम विद्युतीय उपकरणों को नेपाली बाजार के लिए प्रस्तुत किया है । विशेषकर वातानुकूलन के नए-नए उपकरण व्यापारियों, अन्य सभी सम्बन्धित व्यक्तियों के समक्ष प्रस्तुत करते हुए काठमांडू स्थित होटल सोल्टी क्राउन प्लाजा में आयोजित संगोष्ठी में उपकरणों की उपादेयता, उसके प्रयोग, नवीनतम तकनीक आदि पक्षों पर समुचित प्रकाश डाला गया ।
पानासोनिक के मलेसिया स्थित व्यापार-अधिकृत मि. चेन चुङ मिम ने उक्त अवसर में कहा- यह पानासोनिक कम्पनी विगत ३० वर्षों से १२० से अधिक देशों में निर्यात का काम कर रही है । बातानुकुलन के क्षेत्र में इसकी सेवा विश्वसनीय और उल्लेखनीय है । स्मरणीय है- नेपाल में त्रिवेणी व्यापार कम्पनी १९७२ से काम कर रही है और पानासोनिक के अधिकृत विक्रेता यही त्रिवेणी गु्रप है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *