Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिमाचल प्रदेश SVM की पूर्व छात्रा रक्षा ठाकुर ने प्रथम माह के मानधन से दान की 5100 रुपये की धन राशि

 

राज शर्मा (आनी ) ! हिमाचल प्रदेश के मंडी जनपद की उप-तहसील पांगणा के प्रथम माह के मानधन से दान की 5100 रुपये की धन राशि । सरस्वती विद्यालय मंदिर की पूर्व छात्रा रक्षा ठाकुर ने अपने सरकारी सेवा क्षेत्र में चयन होने के बाद अपने पहले महीने के मानधन से 5100 रुपए की राशि अपने विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर को दान कर अनूठी मिसाल कायम की। रक्षा ठाकुर ने आज यह राशि प्रधानाचार्य निमी शर्मा और प्रबंध समिति को भेंट करते हुए कहा कि आज वह जीवन के जिस मुकाम पर पहुंची है यह सरस्वती विद्यालय मंदिर पांगणा की प्रधानाचार्य,अध्यापक/अध्यापिका वर्ग की मेहनत,मार्ग दर्शन, नैतिक शिक्षा और व्यवहारिक शिक्षा का ही परिणाम है।इसी विद्यालय से माँ सरस्वती की कृपा से शिक्षा ग्रहण करने के प्रति ब्रह्मनिष्ठा का श्रीगणेश हुआ जो परिनिष्ठित होकर मेरे जीवन की चरमसिद्धि बन गया।प्रधानाचार्य निमी शर्मा ने कहा कि भगवान और भगवत्तत्व रक्षा ठाकुर जैसे ऐसे ही पवित्रचेता मनीषियो के हृदय देश में आधारभूत हुआ करते हैं। प्रधानाचार्य और प्रबंधन समिति ने इस अनूठे दान के लिए रक्षा ठाकुर का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा सफल जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर पांगणा के अध्यापक, अध्यापिकाए भी उपस्थित थी।

यह भी पढें   भाजपा जिला व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक बने दिनेश साह

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com