Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महात्मा गांधी के चश्में की 2 करोड़ 55 लाख रुपये में हुई निलामी

 

लंदन, एजेंसियां।

ब्रिटेन के ब्रिस्टल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चश्मे की शुक्रवार को ऑनलाइन निलामी हुई। महात्मा गांधी के इस चश्मे की निलामी ईस्ट ब्रिस्टल ऑक्शन्स एजेंसी की ओर से हुई, जिसे एक अमेरिकी कलेक्टर ने 2 करोड़ 55 लाख रुपये में खरीदा। माना जा रहा है कि उन्हें महात्मा गांधी ने पहना था और बाद में एक परिवार को बतौर तोहफा दे दिया था। चश्मे की बोली 10-15 हजार पाउंड (करीब 9.77-14.66 लाख रुपये) तक पहुंचने की संभावना थी, लेकिन यह दो करोड़ रुपये से ज्यादा में बिका ।

यह भी पढें   चार न्यायाधीशों को सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश पद के लिए सिफारिश

दक्षिण-पश्चिमी इंग्लैंड के उपनगर हनहम स्थित कंपनी ईस्ट ब्रिस्टल ऑक्शंस ने कहा कि हम यह जानकर बेहद आश्चर्यचकित थे कि जो चश्मे उनकी डाकपेटी में एक लिफाफे में रखकर डाले गए थे, उनके पीछे ऐसा शानदार इतिहास हो सकता है। नीलामीकर्ता कंपनी एंडी स्टोव ने कहा, ‘चश्मे का ऐतिहासिक महत्व है। विक्रेता ने इसे दिलचस्प तो माना, लेकिन इसकी कीमत नहीं बताई। यहां तक कि विक्रेता ने कहा कि अगर ये कीमती नहीं हैं तो इन्हें नष्ट कर दें।’

यह भी पढें   "संभावना" रक्सौल के मंच पर दिखा भारत–नेपाल मैत्री का रंग

चश्मे इंग्लैंड के एक अज्ञात बुजुर्ग विक्रेता के परिवार के पास थे

समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार नीलामीकर्ता ने बताया कि ये चश्मे इंग्लैंड के एक अज्ञात बुजुर्ग विक्रेता के परिवार के पास थे। विक्रेता को पिता ने बताया था कि ये चश्मे उनके चाचा को महात्मा गांधी ने उस वक्त तोहफे के तौर पर दिए थे, जब वह वर्ष 1910-30 के बीच दक्षिण अफ्रीका में ब्रिटिश पेट्रोलियम में काम करते थे। नीलामीकर्ता के अनुसार चश्मे का मालिक नीलामी से प्राप्त धन को वह अपनी बेटी के साथ बांटेगा।

यह भी पढें   रिजाल ने उपसभापति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी वापस ले‌ने का निर्णय किया

ऑनलाइन नीलामी ने लोगों को खासा आकर्षित किया

महात्मा गांधी के निजी चश्मे का जोड़ा’ शीर्षक से इस नीलामी का आयोजन 21 अगस्त को हुआ। इस ऑनलाइन नीलामी ने पहले ही लोगों को खासा आकर्षित किया। भारतीयों ने इसमें विशेष रुचि दिखाई। इन चश्मे की पहले ही 6,000 पाउंड की ऑनलाइन बोली लगाई जा चुकी थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com