Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत ने नेपाल को कोरोना संक्रमण के इलाज में उपयोगी रेमडेसिविर की सप्लाई शुरू की

 

काठमांडू,

भारत की तीन दवा कंपनियों ने नेपाल को कोरोना संक्रमण के इलाज में उपयोगी जीवन रक्षक एंटी वायरल दवा रेमडेसिविर की सप्लाई शुरू कर दी है। नेपाल के औषधि प्रशासन विभाग के महानिदेशक नारायण प्रसाद ढकाल ने भारतीय कंपनियों द्वारा दवा की आपूर्ति शुरू करने की पुष्टि की है। उन्होंने ने कहा कि माइलैन, सिप्ला और हेटेरो ड्रग्स ने रेमडेसिविर दवा की सप्लाई शुरू कर दी हैं। उनका विभाग सिर्फ इन्हीं तीन कंपनियों की एंटी वायरल दवा के इस्तेमाल की अनुमति देगा।

यह भी पढें   सञ्चारकर्मी तथा शतक रक्तदाता पवन जायसवाल ने १०९ वीं बार किया रक्तदान

उन्होंने कहा कि मांग के मुताबिक माइलैन ने 570 शीशी दवा की सप्लाई कर दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों से संपर्क करना आसान है और उनकी दवा भी सस्ती है, इसलिए इनकी दवा इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है। नेपाल ने रेमडेसिविर की एक शीशी की कीमत लगभग 7,800 रुपये (भारतीय रुपये में 4,887) है।  कोरोना के इलाज में रेमडेसिविर दवा बहुत ही उपयोगी साबित हुई है। आइसीयू वाले मरीजों पर यह कारगर रही है। लेकिन नेपाल में यह दवा उपलब्ध नहीं है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com