काठमांडू उपत्यका में २१६ सहित ६३४ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी, मृतकों की संख्या १४६ पहुँच गई
काठमांडू, २२ अगस्त । पिछले २४ घंटों में काठमांडू उपत्यका में २१६ व्यक्ति सहित देशभर कूल ६३४ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने शनिबार इस बात को पुष्टी की है । पिछली बार देशभर रहे प्रयोगशाला में १२५१९ व्यक्तियों में कोरोना परीक्षण किया गया था, उसमें से ६३४ व्यक्ति में कोरोना पुष्टी हुई । नयां संक्रमितों में १६० व्यक्ति काठमांडू जिला के हैं । इसीतरह ललितपुर के ६ और भक्तपुर के ६० व्यक्तियों में कोरोना पुष्टी हुई है । नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या ३१११७ पहुँच गई है । मन्त्रालय के अनुसार देशभर आज के दिन १२६२१ संक्रय संक्रमित हैं । कूल संक्रमितों में से ८७०५ व्यक्तियों को संस्थागत आयसोलेशन में रखा गया है और ३९१६ होम हाइसोलेशन में हैं ।
इसीतरह पिछले २४ घंटों में ९ कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो गई है । नयां मृतकों के साथ नेपाल में कोरोना से मरनेवालों की कूल संख्या १४६ पहुँच गई है ।

