Sat. Oct 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल और भारत के बीच पेट्रोलियम ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा

 

भारत और नेपाल के बीच संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों पक्षों में पेट्रोलियम ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा हुई। हिमालयी राष्ट्र को पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति के लिए नई पाइपलाइनों को बिछाने को लेकर भी वार्ता हुई।

भारतीय दूतावास ने बताया, तेल और गैस सहयोग पर भारत-नेपाल जेडब्ल्यूजी की दूसरी बैठक 13 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई थी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के संयुक्त सचिव बीएन रेड्डी और वाणिज्य मंत्रालय, उद्योग और आपूर्ति मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रेम कुमार श्रेष्ठ की अध्यक्षता में बैठक की गई। काठमांडो में भारतीय दूतावास, भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों जैसे आईओसीएल, गेल और एचपीसीएल, वित्त और विदेश मामलों के मंत्रालयों और नेपाल तेल निगम (एनओसी) के प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया।
बैठक में मोतिहारी-अमलेखगंज पेट्रोलियम उत्पाद पाइपलाइन के कामकाज पर संतोष व्यक्त किया गया, जिसका सितंबर 2019 में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों द्वारा संयुक्त रूप से उद्घाटन और संचालन किया गया था।

यह भी पढें   देउवा पक्ष ने 15वाँ महाधिवेशन खुलामंच में आयोजित करने का लिया निर्णय

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com