काठमांडू में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तीव्र वृद्धि, मिल गया आज तक के ही सबसे अधिक संक्रमित
काठमांडू, २५ अगस्त । काठमांडू उपत्यका में कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवालों की संख्या में तीव्र वृद्धि दिखाई दे रही है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय की ओर से सार्वजनिक पिछले २४ घंटों की परीक्षण रिपोर्ट अनुसार सोमबार काठमांडू उपत्यका में २३२ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है, जो आज तक के ही सबसे अधिक (दैनिक रिपोर्ट) संख्या है ।
मन्त्रालय के प्रवक्ता प्रा.डा. जागेश्वर गौतम के अनुसार पिछली बार काठमांडू में १९९, ललितपुर में १४ और भक्तपुर में १९ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है । डा. गौतम के अनुसार पिछले २४ घंटों में देश भर ८५५ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है । नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या ३३५३३ पहुँच गई है ।
इसीतरह पिछले २४ घंटों में कोरोना को पराजित कर ३१३ व्यक्ति अस्पताल से डिश्चार्ज हो गए हैं । इसतरह डिश्चार्ज होनेवालों की कूल संख्या १९११९ पहुँच गई है ।

