Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में कोरोना संक्रमित दो व्यक्ति की मृत्यु, वीरगंज में मरनेवालों की कूल संख्या १३ पहुँच गई

 

वीरगंज, २५ अगस्त । वीरगंज स्थित नारायणी अस्पताल द्वारा संचालित गण्डक कोभिड अस्पताल में उपचारत और कोरोना से संक्रमित दो व्यक्ति की मृत्यु हो गई है । बारा जिला के प्रमुख जिला अधिकारी रुद्रप्रसाद पण्डित के अनुसार इसतरह मरनेवाले व्यक्ति महागढीमाई नगरपालिका–४ मल्हनीटोल निवासी ५९ वर्षीय पुरुष और विश्रामपुर नगरपालिका–५ औरयाटोल निवासी ७२ वर्षीय पुरुष हैं ।
उन लोगों में से एक व्यक्ति की मृत्यु आज सुबह ६ बजे और दूसरे की ११ बजे हुई थी । पीसीआर रिपोर्ट पोजेटिभ आने के बाद उन लोगों को गण्डक कोभीड अस्पताल भर्ती की गई थी । अस्पताल स्रोत के अनुसार वे लोग अन्य विभिन्न रोगों से भी पीडित थे । नयां मृतकों के साथ वीरगंज में कोरोना संक्रमण होने के बाद मरनेवालों की कूल संख्या १३ पहुँच गई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *