Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

घरेलू झगडा के कारण जेठ ने ली भाई की पत्नी की जान

 

३ सितम्बर, काभ्रे । भाई की पत्नी को कुल्हारी मारकर हत्या करने के आरोप में काभ्रे पुलिस ने एक जेठजी को गिरफ्तार की है । काभ्रे के नमोबुद्ध नगरपालिका–८ दाप्चाबजार के पास ही अपने घर में भाई की पत्नी को कुल्हारी प्रहार कर हत्या करने के आरोप में जेठजी को हिरासत में ले लिया गया है ।
जिला प्रहरी कार्यालय काभ्रे का प्रमुख एसपी रवीराज पौडेल ने जानकारी दी कि गुरुवार को जेठजी सुदशैन अधिकारी ने अपने भाई की पत्नी ३५ वर्षीय रन्जना तिमल्सिना अधिकारी को तेज हथियार प्रहार कर हत्या कर दी । जिुके आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार की है ।
पौडेल ने जानकारी दी कि रन्जना जब आंगन में वर्तन साफ कर रही थी, उसी समय सुदर्शन ने उसे पीछे से कुल्हारी प्रहार किया जिससे उसकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई ।
पुलिस के प्रारम्भिक अनुसन्धान से पता चला कि यह हत्या घरेलू झगडा के कारण हुई है । शव को पोष्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *