Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महोत्तरी में एक कोरोना संक्रमित महिला ने की आत्महत्या

 

३ सितम्बर, जनकपुर । महोत्तरी में आत्महत्या करने वाली एक महिला में कोरोना संक्रमण पुष्टि हुई है । महोत्तरी के बर्दिवास नगरपालिका वडा नम्बर स्थित–३ गौरीडाँडा की एक वृद्ध महिला में कोरोना संक्रमण पुष्टि हुई है ।
पुलिस ने जानकारी दी कि महिला ने बुधवार सुबह फांसी लटक कर आत्महत्या की है । आत्महत्या क्यों की है, यह बात अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है ।
बर्दीवास नगरपालिका का नगरप्रमुख बिदुर कार्की ने जानकारी दी कि भाद्र १५ गते स्वाब संकलन कर परीक्षण के लिए भेजा गया था, जिसका रिपोर्ट बुधवार शाम को आया । परन्तु रिपोर्ट आने से पहले ही उक्त महिला ने आत्महत्या कर ली । मृतक के घर के अन्य तीन लोगों में भाद्र ११ गते को ही कोरोना संक्रमण पुष्टि हो चुकी थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *