शुक्रवार को बिराटनगर में 60 कोरोना पोजेटिव का पहचान
माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर में कोरोना संक्रमितों का नित्य इजाफा हो रहा है । शुक्रवार को बिराटनगर में 60 लोग कोरोना पोजेटिव मिले जिसमे 25 महिला और 35 पुरुष शामिल है । इसकी पुष्टि सामाजिक विकास मंत्रालय ने किया है । शुक्रवार को मिले पोजेटिव मिलाकर अब बिराटनगर में कुल कोरोना संक्रमित का संख्या 1170 पहुच गया है । शुक्रवार को बिराटनगर के वार्ड 1 में 7, वार्ड 2 में 7 , वार्ड 3 में 2 , वार्ड 4 में 5 , वार्ड 5 में 2 , वार्ड 6 में 4 , वार्ड 8 में 7, वार्ड 10 में 7 , वार्ड 11 में 2 , वार्ड 12 में 4 , वार्ड 15 में 8 लोगो मे कोरोना पोजेटिव की पुष्टि हुई है ।

